Abducted crook arrested in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में अपहरण का फरार बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 22 जुलाई 2020 6:12 PM (IST)
जयपुर में अपहरण का फरार बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार बदमाश को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि अपहरण के मामले में रामनारायण गुर्जर निवासी दूदू को गिरफ्तार किया गया है। दिसम्बर 2019 में अशोकपुरा न्यू सांगानेर रोड निवासी राजेन्द्र कटियार का कार सवार तीन बदमाश अपहरण कर ले गए थे। लेन-देन के मामले में अपहरण कर राजेन्द्र से मारपीट की गई थी। पुलिस ने मामले में पूर्व में गगन नायक और रामस्वरूप विश्वनोई को गिरफ्तार कर जेसी भेज दिया था। मामले में आरोपित रामनारायण गुर्जर फरार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार दोपहर फरार बदमाश रामनारायण गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement