A rogue arrested by carrying native katta in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में देशी कट्टा लेकर घूमते बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 12:39 PM (IST)
जयपुर में देशी कट्टा लेकर घूमते बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। सुभाष चौक थाना पुलिस ने देशी कट्टा लेकर घूमते एक बदमाश को सोमवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित के अपराधिक रिकोर्ड को खंगाल रही है। डीसीपी (नोर्थ) डॉ. राजीव पचार ने बताया कि आम्र्स एक्ट में आरोपित मोहम्मद साहिल उर्फ तोता (19) निवासी गुलजार कॉलोनी ईदगाह गलतागेट को गिरफ्तार किया गया है। देर रात मुखबिर की सूचना पर किसी वारदात को अंजाम देन की फिराक में बारियों के बाग में घूमते आरोपित को पकड़ा गया है। तलाशी में उसके पास एक देशी कट्टा मिला। पुलिस ने आरोपित मोहम्मद साहिल उर्फ तोता को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त कर लिया। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपित के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चोरी व नकबजनी के प्रकरण दर्ज है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement