2 vehicle thieves and 4 buyers arrested in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2 वाहन चोर व 4 खरीदार गिरफ्तार, चोरी की 13 बाइकें बरामद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2019 7:40 PM (IST)
2 वाहन चोर व 4 खरीदार गिरफ्तार, चोरी की 13 बाइकें बरामद
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर व चार खरीदारों को गिरफ्तार कर चोरी की तेरह बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (साउथ) योगेश दाधीच ने बताया कि वाहन चोरी में आरोपी रोहित गुर्जर उर्फ मोनू (19) निवासी मुरैना मध्यप्रदेश हाल कोतवाली धौलपुर व लेखराज मीणा (19) निवासी मलारना डूंगर सवाईमाधोपुर हाल केश्यावाला मुहाना और चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपित मुकेश उर्फ भाया (28) निवासी उद्योग नगर कोटा, विशाल उर्फ गोलू (19) निवासी टोडारायसिहं टोंक, मनोज कुमार नागर (20) निवासी उद्योग नगर कोटा व अंकुश (22) निवासी खटीकान मोहल्ला टोडारायसिहं को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित गुर्जर उर्फ मोनू व लेखराज की निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक बरामद की गई है। वाहन चोर गिरोह के बदमाश सुरज कुमार बैरवा (27) निवासी हनुमान विहार मुहाना को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक बरामद की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement