2 minor boys died of electrocution in Meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ में 2 नाबालिग लड़कों की करंट लगने से मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जुलाई 2023 6:04 PM (IST)
मेरठ में 2 नाबालिग लड़कों की करंट लगने से मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 5 और 9 साल की उम्र के दो लड़कों की उस समय करंट लगने से मौत हो गई, जब उन्होंने गलती से पंखे की खुली तार को छू लिया। मुंडाली थाना अंतर्गत अजराड़ा गांव में घटना के समय दोनों सगे भाई एक कमरे में अकेले थे। उनकी चीख सुनकर बगल के कमरे में मौजूद माता-पिता दौड़कर पहुंचे। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मुंडाली थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने कहा, कंरट लगने से 5 वर्षीय मोईन और 9 वर्षीय शियान की मौके पर ही मौत हो गई। आगे जांच की जा रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement