15 bookies arrested for betting millions in IPL match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IPL मैच में करोड़ों का सट्टा लगाने वाले 15 सटोरिये और ईनामी बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अप्रैल 2019 6:48 PM (IST)
IPL मैच में करोड़ों का सट्टा लगाने वाले 15 सटोरिये और ईनामी बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। भांकरोटा इलाके में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सटोरियों पर दूसरे दिन सोमवार रात कार्रवाई कर ईनामी बदमाश सहित पन्द्रह सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। दो गाडिय़ों को जब्त करने के साथ करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब और भारी मात्रा में सट्टा उपकरण बरामद किए गए है। पुलिस कमिश्नर आनन्द श्रीवास्वत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात अजमेर हाईवे पर माई हवेली नाम के अपाटमेंंट के दो लैट में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। वहां सट्टा लगाते मिले आरोपी दीपक (35) निवासी राणी नगर कोटगेट बीकानेर, हिमेश जयपाल (21) निवासी मेघवालों का बास नाचना जैसलमेर, विक्रम (31) निवासी राणी नगर कोटगेट बीकानेर, तनवीर (20) निवासी व्यास कॉलोनी बीकानेर, गजेन्द्र सिंह (28) निवासी व्यास कॉलोनी बीकानेर, मनोहर सिंह (23) निवासी खेतड़ी झुन्झूनू, हर्ष कुमार (21) निवासी व्यास कॉलोनी बीकानेर, विरेन्द्र सिंह (34) निवासी न्यू रूप नगर महामन्दिर जोधपुर, महिपाल सिंह (30) निवासी गच्छीपुरा नागौर, कुलदीप सिंह (27) निवासी न्यू बिजेश कॉलोनी महामन्दिर जोधपुर, राकेश विश्नोई (29) निवासी बनाड़ बिश्नोईयो की ढाणी जोधपुर, चन्द्रवीर सिंह (28) निवासी बिजेश कॉलोनी बनाड़ जोधपुर, विकास विश्नोई (21) निवासी बनाड विश्नोई की ढाणी बनाड जोधपुर, मनोज कुमार(25) निवासी फलौदी जोधपुर और संतोष विश्नोई (20) निवासी फलोदी जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement