man throws wife to death from second story Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी को दूसरी मंजिल से धकेल मार डाला

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 9:38 PM (IST)
पत्नी को दूसरी मंजिल से धकेल मार डाला
हादसे में मारी गई महिला की पहचान 45 वर्षीय ललिता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ललिता अपने परिवार के साथ खिचडीपुर इलाके में चौधरी इंदर मार्केट, मुख्य रोड पर स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थी। उसके परिवार में पति दिलीप के अलावा एक बेटी पूजा, उसका पति संतोष और दो नाती हैं। ललिता का पिछले चार-पांच माह से अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। दिलीप भी अपने परिवार से अलग रह रहा था। शनिवार रात को पूजा व संतोष बाहर गए थे। घर में ललिता व उसके दो नाती थे। रात करीब आठ बजे दिलीप घर पहुंचा। ललिता व दिलीप के बीच कहासुनी हुई। दिलीप ने पत्नी ललिता को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement