khaskhabar.com: सोमवार, 11 जुलाई 2016 4:48 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक युवक द्वारा दोस्त की पत्नी को डरा धमाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता कोकता स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। महिला का पति धोखाधडी के मामले में दो साल से जेल में बंद है। पीडिता के पति का दोस्त अयोध्या नगर निवासी चंद्रशेखर अक्सर पीडिता के घर आया जाया करता था।