love on facebook invites rape, blackmail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फेसबुक पर हुआ इश्क भारी पडा युवती को

khaskhabar.com:
फेसबुक पर हुआ इश्क भारी पडा युवती को
जयपुर। राजस्थान में जोधपुर शहर के प्रतापनगर इलाके में रहने वाली बीए की छात्रा को जयपुर में बीटेक कर रहे युवक से फेसबुक पर दोस्ती करना भारी पड गया। उसे नहीं पता था कि वो जिस युवक से मिलने जा रही है वह इस तरह की हरकत भी करेगा। पीडिता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री की दोस्ती फेसबुक पर जयपुर में बीटेक कर रहे छात्र कादिर खां पुत्र रईस खां से गत वर्ष जुलाई में हुई। कादिर के पिता रईस खां रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर हैं। कादिर एक बार जोधपुर आया और छात्रा को मिलने के लिए प्रतापनगर में कायलाना रोड स्थित नेशनल हैण्डलूम पर बुलाया। वह छात्रा को अपने साथ चलने की जिद करने लगा। छात्रा ने सगाई होने की बात कहकर चलने से मना किया। [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement