महंगा पडा भैंसों का व्यापार! 2 युवकों को पेड से लटकाकर फांसी
khaskhabar.com:
फिलहाल, ये नहीं कहा जा सकता कि ये आपसी रंजिश की वजह से हुआ या इसके पीछे
बिजनेस से जुडा कोई मामला है। भैंसों के बारे में भी कुछ पता नहीं लग सका
है। एसपी के मुताबिक, शायद वो जंगल में चली गई हों। वहीं, घटना से नाराज
लोगों ने सडक जाम कर दी। जाम हटवाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर
दिया। इस दौरान कई पुलिसवाले घायल हो गए। पुलिस ने भीड को हटाने के लिए
लाठीचार्ज किया और 10-15 राउंड हवाई फायरिंग भी की। फिलहाल, यहां हालात
तनावपूर्ण बने हुए है।