महंगा पडा भैंसों का व्यापार! 2 युवकों को पेड से लटकाकर फांसी
khaskhabar.com:
लातेहार। भैंसों को बाजार ले जा रहे दो मुसलमानों को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा और फिर पेड से लटकाकर फांसी दे दी। घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 100 किलोमीटर दूर बालूमठ के जंगल में हुई। ‘मारे गए लोगों के नाम मोहम्मद मजलूम (35) और छोटू उर्फ इंतियाज खान (15) हैं। ये दोनों रिश्तेदार थे और मवेशियों का बिजनेस करते थे। घटना शुक्रवार की है। इन दोनों के हाथ पीछे की तरफ बंधे पाए गए। उनके मुंह में कपडा ठूंस दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, अभी हत्यारों की पहचान नही हो पाई है।