निवाडी। मध्यप्रदेश के टीकमगढ में एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। घटना टीकमगढ के निवाडी क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम राकेश है। आरोपी और पीडिता दोनों निवाडी के रहने वाले हैं। आरोपी युवक ने पीडिता से शादी का वादा किया था। शादी का वादा कर आरोपी राकेश पीडिता के साथ संबंध बनाता रहा।