Champions Trophy match between india and south africa Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी:भारत सेमीफाइनल में, द.अफ्रीका पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत

khaskhabar.com: रविवार, 11 जून 2017 11:39 PM (IST)
चैंपियंस ट्रॉफी:भारत सेमीफाइनल में, द.अफ्रीका पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत
फाफ डु प्लेसिस ने हालांकि अमला की कमी नहीं खलने दी और डी कॉक के साथ मिलकर टीम का स्कोर 116 रनों तक पहुंचाया। रवींद्र जडेजा ने डी कॉक की 72 गेंदों की पारी का अंत किया। चार चौके मारने वाले डी कॉक बोल्ड हो कर पवेलियन लौटे। कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (16) गैरजरूरी रन लेने के लिए दौड़े और हार्दिक पांड्या की थ्रो पर धौनी ने उनके डंडे बिखेरे। डिविलियर्स के रन आउट होने के बाद एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही दक्षिण अफ्रीका बैकफुट पर पहुंच गई थी। जिम्मेदारी प्लेसिस और डेविड मिलर (1) पर थी लेकिन, रन लेने की गलतफहमी में दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर आ गए और बुमराह-कोहली की जोड़ी ने विकेट उखाड़ दिए। क्रिज से बाहर खड़े मिलर पवेलियन लौट लिए। मिलर 142 रनों के कुल योग पर चौथे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। यहां से दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने खाते में 46 रन ही जोड़ सकी और बाकी के छह विकेट खोकर मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। प्लेसिस के रूप में दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा। उन्हें पांड्या ने आउट किया। ज्यां पॉल ड्यूमिनी 20 रनों पर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार दो विकेट लिए। अश्विन, जडेजा, पांड्या को एक-एक सफलता मिली। तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

यह भी पढ़े : चैंपियंस ट्रॉफी : 8 देशों में टक्कर, 7 बार हो चुका आयोजन, 6 ने जीता खिताब


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement