Advertisement
चैंपियंस ट्रॉफी:भारत सेमीफाइनल में, द.अफ्रीका पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत

भारतीय कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डी कॉक (53), हाशिम अमला (35) ने टीम को जो शुरुआत दी उससे लगा की अफ्रीका बड़ा स्कोर बोर्ड पर टांगेगा। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवरों में 76 रन बनाए। शुरुआत धीमी थी लेकिन टीम के लिए अच्छी थी। इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने अमला को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई। अश्विन लगातार अमला को परेशान कर रहे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



