The minimum qualification for Group-C posts in Haryana will now be 12th pass-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में ग्रुप-सी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता अब 12वीं पास होगी

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2023 06:28 AM (IST)
हरियाणा में ग्रुप-सी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता अब 12वीं पास होगी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए मौजूदा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताओं में बदलाव करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में ग्रुप सी पदों के लिए जहां-जहां शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा (बिना किसी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या आईटीआई) है। अब इसके स्थान पर शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा व समकक्ष होगी। मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विभागीय नियमों में संशोधन कर अधिसूचना जारी करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement