RPSC Recruitment 2018 Apply for 225 Vacancies for Assistant Statistical Officer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरपीएसी में निकली 225 पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 4:47 PM (IST)
आरपीएसी में निकली 225 पदों पर भर्तियां, करें आवेदन
अजमेर। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार ने एक के बाद लगातार कई पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 225 असिस्टेंट सांख्यिकी ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना-2018 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों पर आवेदन 17 अप्रैल 2018 से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 मार्च 2018 तक है। उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। पद का नाम व पदों की संख्या। असिस्टेंट सांख्यिकी ऑफिसर (नॉन-टीएसपी) : 201 कुल पद।
असिस्टेंट सांख्यिकी ऑफिसर (टीएसपी) : 24 कुल पद।
पदों की संख्या : 225 कुल पद।
शैक्षिणक योग्यता : राजस्थान लोक सेवा आयोग असिस्टेंट सांख्यिकी ऑफिसर (टीएसपी और नॉन टीएसपी) पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड /विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी की मास्टर डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।
आयु सीमा : आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार के लिए 500 रुपए और एससी/एसटी उम्मीदवार के 125 शुल्क निर्धारित की गई है।
आवेदन कैसे करे : इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता के सभी विवरणों के साथ अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।
https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements/D675CD343024465C8B4919EC48863DE5.pdf

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement