Advertisement
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कई पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन शुरू

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 115 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदावारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
इन स्टेप्स से करें आवेदनः
यूपीएसएसएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Live Advertisement Segment पर संबंधिक विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
आयु-सीमाः
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदावरों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्नः
परीक्षा में उम्मीदवारों से पर्यावरण जागरूकता से संबंधित जानकारी, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा डाटा इंटरप्रिटेश, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित जानकारी, उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


