Rajasthan State Open School Orientation Workshop on 10th September-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल आमुखीकरण कार्यशाला 10 सितम्बर को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 सितम्बर 2024 3:09 PM (IST)
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल आमुखीकरण कार्यशाला 10 सितम्बर को
जयपुर। निदेशक, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल आशीष मोदी ने बताया कि योजनाओं के विधिवत सफल संचालन के लिए नवाचारों, नवीनतम जानकारी तथा वेबसाईट में किए जा रहे बदलावों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 10 सितम्बर को बिड़ला सभागार में एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रातः 9.30 से सांय 5 बजे तक किया जाएगा। कार्यशाला के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विवरणिका, ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश तिथियां, परीक्षा, शुल्क विवरण, व्यक्तिगत सम्पर्क कार्यक्रम, पुस्तक वितरण, सन्दर्भ केन्द्र समस्या निस्तारण एवं लेखा संबंधी बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में प्रदेश के 983 संदर्भ केन्द्रों के संस्था प्रधान भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement