Proud Poddarites honored on placement day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्लेसमेंट दिवस पर सम्मानित हुए “प्राउड पोद्दाराईट्स“

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मई 2024 8:17 PM (IST)
प्लेसमेंट दिवस पर सम्मानित हुए “प्राउड पोद्दाराईट्स“
जयपुर। जगतपुरा स्थित पोद्दार बिजनेस स्कूल में प्लेसमेंट दिवस के अवसर पर सत्र 2023-24 में विभिन्न कॉर्पोरेट्स में चयनित हुए स्टूडेंट्स ने अपनी सक्सेस जर्नी सांझा की। आयोजन के दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम स्टूडेंट्स के प्लेसमेंट की खुषी पर आयोजित हुए। इस दौरान स्टूडेंट्स को “प्राउड पोद्दाराईट्स “ सम्मान से नवाजा गया। रेड कॉरपेट पर स्टूडेंट्स के लिए बैंड के साथ वेलकम के साथ भव्य आयोजन की शुरूआत हुई। इस अवसर पर बिजनेस स्कूल के पीजीडीएम, एमबीए, बीबीए आदि कोर्सेज से चयन हुए स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव अन्य स्टूडेंट्स को बताए। इस सत्र में स्टूडेंट्स पेटीएम, एचडीएफसी, आईसीआई बैक, लंदन क्लब, एसबीआई जनरल लाइफ, एषियन पेंट्स, बर्जर पेंट, एसेंचर आदि में चयनित हुए थे। प्लेसमेंट दिवस पर स्टूडेंट्स हेमन्त शर्मा, खुषी जैन, षिवम पोद्दार, सक्षम गुप्ता, आयुष शर्मा, अमन कुमार, अनुराधा बडी संख्या में स्टूडेंट्स एकत्रित हुए। शामिल हुए एलुमिनी एवं एक्सपर्ट प्लेसमेंट दिवस के दौरान कॉलेज से पासआउट हुए विभिन्न एमएनसी, कोरपोरेट्स एवम अन्य ग्लोबल लेवल की संस्थाओं में कार्यरत एलुमिनी स्टूडेंट्स ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने नए स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट टिप्स भी दिए। आयोजन के दौरान सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के एक्सपर्ट सतीश मल्होत्रा ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में इंडस्ट्री रेडी स्टूडेंट्स की मांग है, ऐसे मे पोद्दार संस्थान की और से स्टूडेंट्स को दिया जा रहा प्रैक्टिकल एक्सपोजर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है, यही वजह है कि संस्थान प्लेसमेंट के रिकॉर्ड नियमित रूप से बना रहा है। पोद्दार ग्रुप के चेयरमेन डॉ. आनंद पोद्दार ने बताया कि पीजीडीएम कोर्सेज मे ग्लोबल लेवल करिकुलम तैयार किया गया है, जिसमे एक निश्चित समय के लिए विदेश जाकर स्टूडेंट्स पढ़ते है, कमोबेश यही स्थिति अन्य कोर्सेज मे भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्रुप का एजुकेशन इंडस्ट्री में प्लेसमेंट को लेकर कोई विकल्प नहीं है।
बताए प्लेसमेंट के आंकडे
राजधानी में पोद्दार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न संस्थाओं के विभिन्न कोर्सेज मे स्टूडेंट्स का औसत पैकेज 6 लाख रहा, वहीं अधिकतम पैकेज 24 लाख का रहा। ये जानकारी ग्रुप के चेयरमैन डा. आनंद पोद्दार ने संस्था के प्लेसमेंट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही, इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्रुप के जगतपुरा स्थित पोद्दार बिजनेस स्कूल, मसारोवर स्थित कॉलेज के विभिन्न कोर्सेज मे सत्र 2023-24 के दौरान प्लेसमेंट 88 प्रतिशत रहा, वही मैनेजमेंट एवम टेक्निकल कोर्सेस में प्लेसमेंट काफी बेहतर रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement