Advertisement
पावरग्रिड भर्ती 2026: अप्रेंटिस ट्रेड के 270 पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आईटीआई - इलेक्ट्रीशियन के लिए इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई (फुल-टाइम कोर्स), डिप्लोमा (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (फुल-टाइम, 3 वर्ष का कोर्स), डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (फुल-टाइम, 3 वर्ष का कोर्स), ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) (फुल-टाइम, 4 वर्ष का कोर्स), ग्रेजुएट (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) (फुल-टाइम, 4 वर्ष का कोर्स) होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, मेरिट सूची और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को पद के अनुसार 13,500 से 17,500 रुपए के बीच स्टाइपेंड के तौर पर प्रति माह दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अलग-अलग नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


