PGCIL Recruitment 2018 Apply Online 10 Telecom Engineer Post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पॉवर ग्रिड में निकली इंजीनियर के पदों पर भर्तियां

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 मई 2018 5:36 PM (IST)
पॉवर ग्रिड में निकली इंजीनियर के पदों पर भर्तियां
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावर ग्रिड) ने इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 31 मई 2018 तक या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पद का नाम व पदों की संख्या।
पद का नाम : असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी।
पदों की संख्या : 10 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता :
अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में बीई/बी.टेक /बीएससी इंजीनियरिंग या समकक्ष होना आवश्यक है।

आयु सीमा :
अभ्यार्थी की आयु 33 साल अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार एससी उम्मीदवार 5 साल, ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क :
सामान्य और ओबीसी वर्ग अभ्यार्थियों को 500 रुपए, और एससी और एसटी वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए निशुल्क है।
आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंकके माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://drive.google.com/file/d/1c4v43lMUfnwivcaVDPISxiHVWE6F1ksM/view

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement