Advertisement
डूसू चुनावों के लिए एनएसयूआई ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

एबीवीपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद जीता था। वहीं, एनएसयूआई उपाध्यक्ष का पद जीतने में कामयाब रही थी। पिछले 11 बरसों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 8 बार छात्र संघ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
वहीं, एनएसयूआई की बात की जाए तो उन्हें इस दौरान 3 बार ही जीत मिल सकी है। आखिरी बार एनएसयूआई ने साल 2017 में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इस बार अपने संगठन की 4-0 से जीत की उम्मीद जताई है।
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई उम्मीदवारों के जीतने से दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नजर आएगी। वरुण चौधरी ने कहा कि हमें विश्वास है कि इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई 4-0 से अपनी जीत दर्ज करेगी।
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया, छात्रों के कल्याण के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना का अनावरण करगी। यह चुनाव असली छात्र मुद्दों को संबोधित करने और विश्वविद्यालय के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के बारे में है। जैसे-जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, एनएसयूआई एवं अन्य छात्र संगठन चुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर रहे हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में ज्यादातर एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच सीधा मुकाबला रहता है। एनएसयूआई का कहना है कि वे छात्रों के कल्याण के लिए शनिवार को एक कार्ययोजना लॉन्च करेंगे। इसमें छात्र अनुभव को बेहतर बनाने और पारदर्शी, समावेशी नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए विशिष्ट कदम उठाए जाएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


