Advertisement
एनआईटी में निकलीं अप्रेंटिस के लिए भर्ती, जानें सभी शर्तें

ये कर सकते हैं आवेदनः
स्नातक अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। इसमें बीई, बीटेक, बी.आर्क, बीएससी, बीसीए आदि योग्यताएं शामिल हैं। वहीं, डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी का डिप्लोमा होना आवश्यक है। फार्मासिस्ट पद के लिए डी.फार्मा की योग्यता मांगी गई है।
आयु सीमाः
12 जून 2026 के अनुसार सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु स्नातक अप्रेंटिस के लिए 28 वर्ष और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की आयु छूट दी गई है। इसके अनुसार ओबीसी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु क्रमशः 31 और 33 वर्ष, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 और 35 वर्ष तक हो सकती है।
ऐसे होगा चयनः
एनआईटी कालीकट अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के आधार पर आवेदन पत्रों की जांच करके किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और साक्षात्कार में शामिल होना होगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदनः
सबसे पहले NIT Calicut की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांच लें। ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। भरी गई जानकारी को एक बार जांच लें और फॉर्म सबमिट करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


