matriculation exam in bihar from tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 10:58 AM (IST)
बिहार में मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 मंगलवार से शुरू होगी। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर समिति द्वारा सभी आवश्यक उपाय किए गए है। इस साल परीक्षा में 16.37 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। समिति के मुताबिक, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश लेना होगा। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार परीक्षा में लड़कों से अधिक लड़कियां शामिल हो रही हैं। इस वर्ष राज्यभर में 1500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षा 2023 के पैटर्न पर मैट्रिक में भी परीक्षार्थियों को एक विशेष पहचान देने के लिए यूनिक आईडी जारी किया गया है, जो एडमिट कार्ड में अंकित है। परीक्षा भवन में स्मार्ट वॉच, मैग्नेट वॉच पहनकर जाने की मनाही की गई है। 22 फरवरी तक चलने वाली मैट्रिक की परीक्षा में पृक्षार्थियों के जूता मोजा पहनकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे।
प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
पटना में करीब 70 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement