Konkan Railway Recruitment for 190 Trainee Apprentice Posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोंकण रेलवे में ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 पदों पर निकली भर्ती

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 2:26 PM (IST)
कोंकण रेलवे में ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 पदों पर निकली भर्ती
करियर डेस्क। खास खबर मुंबई। रेलवे में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कोंकण रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड ने ट्रेनी अप्रेंटिस के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अंतर्गत 190 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो भी युवा रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए आफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से स्टार्ट होकर 20 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल आनलाइन ही भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
पात्रता एवं मापदंडः
इस भर्ती में भाग के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा आदि प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2001 से पहले एवं 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
आवेदन फीसः
इस भर्ती में आवेदन के लिए अन्य सभी वर्गों से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। एससी, एसटी, फीमेल, माइनोरिटीज एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती विवरणः
इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न स्ट्रीम्स/ ब्रांचेज के अंतर्गत कुल 190 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती डिटेल नीचे टेबल से देख सकते हैं। सिविल इंजीनियरिंग के लिए 30 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 20 पद, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के लिए 10 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 20 पद, डिप्लोमा (सिविल) के लिए 30 पद, डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) के लिए 20 पद, डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए 10 पद, डिप्लोमा (मैकेनिकल) के लिए 20 पद, जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट के लिए 30 पद निकाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement