Advertisement
झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 31 मई को जारी होगा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की थी। इन परीक्षाओं में साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बताया गया कि वेबसाइट्स पर रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का विवरण डालते ही रिजल्ट का पेज खुल जाएगा। छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
परीक्षा परिणाम के मूल अंकपत्र जारी किए जाने तक इसके आधार पर छात्र आगे की कक्षाओं में दाखिले या किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
काउंसिल की ओर से बताया गया है कि डिजिलॉकर पर उपलब्ध रिजल्ट पाने के लिए छात्रों को पहले डिजिलॉकर डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर या इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल और आधार नंबर की जरूरत होगी। इसके बाद छात्रों को इश्यूड डॉक्यूमेंट्स सेक्शन में जाकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल का विकल्प चुनना होगा। यहां रोल नंबर और पासिंग ईयर से संबंधित विवरण डालते ही स्क्रीन पर डिजिटल मार्क्सशीट उपलब्ध हो जाएगी।
इंटरनेट का नेटवर्क न उपलब्ध होने की स्थिति में छात्र एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट और अंकों की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए फॉर्मेट काउंसिल की ओर से शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह जारी किया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


