ISRO is recruiting for various posts including Assistant-Stenographer, Clerk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इसरो में असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर, क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 12:58 PM (IST)
इसरो में असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर, क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती
करियर डेस्क। नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इसरो में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
पदों का विवरणः
इस भर्ती के माध्यम से कुल 244 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। पद के अनुसार विवरण निम्नलिखित है। असिस्टेंट के 113 पद, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट 81, अपर डिवीजन क्लर्क 22, स्टेनोग्राफर 10, सहायक 17, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट का एक पद है।
पात्रता एवं मापदंडः
इस भर्ती में शामिल होने के लिए संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों (CGPA of 6.32/10) के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। स्टेनोग्राफर पदों के लिए अभ्यर्थी को स्टेनोग्राफी का ज्ञान/ सर्टिफिकेट/ डिग्री आदि होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 28/ 31/ 33 साल से ज्यादा न हो। उम्र की गणना 16 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। शैक्षिक योग्यता एवं उम्र की पदानुसार जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
ऐसे करें आवेदनः
इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/1258/101396//Index.html पर विजिट करें। होम पेज पर To Register के आगे Click here पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें। Already Registered? To Login Click here पर जाएं और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement