Advertisement
फल कितने पके हैं यह जानने के लिए आईआईटी ने विकसित किया सुपर सेंसर, यहां पढ़ें

लेकिन फलों का रासायनिक विश्लेषण विनाशकारी है और पकने की सभी अवस्थाओं में यह नहीं किया जा सकता। जहां तक इलेक्ट्रोकेमिकल सेंसिंग की बात है इसके लिए महंगे उपकरण चाहिए। इमेज प्रासेसिंग की प्रक्रिया फलों की कुछ फसलों में ही कारगर है। कीवी, आम और ब्लूबेरी जैसे कुछ फलों का रंग बदलना उनके पक जाने का विश्वसनीय सूचक नहीं है।
आईआईटी का कहना है कि वहीं दूसरी ओर, फलों का कसाव उनकी परिपक्वता मापने का भरोसेमंद तरीका है और यह स्वचालित है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम रोबोटिक सिस्टम में अधिक सेंसिटिव टेक्टाइल सेंसर लगाएं जो फल की फसल काटने और परिवहन के दौरान फलों को लेकर दबाव, मैकेनिकल स्टिफनेस और कसाव जैसी जानकारियां दे।
शोध की विशिष्टताएं यह है कि सेंसर निर्माण के लिए नई कम लागत वाली प्रक्रिया का विकास किया गया है। यह उपकरण विभिन्न किस्मों के फलों के पकने का सटीक आकलन करेंगे। साथ ही यह कैपेसिटिव सेंसर बहुत सेंसिटिव है।
अनुसंधान का महत्व बताते हुए डॉ. अजय अग्रवाल, प्रोफेसर और प्रमुख, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी जोधपुर ने कहा, "हमने काफी सेंसिटिव टेक्टाइल प्रेसर सेंसर बनाया है और इसे रोबोटिक सिस्टम से जोड़ने की जरूरत है। इसकी मदद से महंगे फलों को चुनने (साटिर्ंग) के तरीकों में बड़े बदलाव आने की उम्मीद है। फलों की फसल काटने और परिवहन के दौरान उनके पकने का सटीक और विश्वसनीय अनुमान देने का काम यह सेंसर कम खर्च पर कर देगा। इस तरह फलों की गुणवत्ता और उनके पकने के आधार पर भारी मात्रा में फलों को चुनना (साटिर्ंग) आसान होगा। यह सिस्टम फल उद्योग के लिए बहुत लाभदायक होगा। इससे यह काम बेहतर होगा और बरबादी कम होगी। फलों का शेल्फ लाइफ बढ़ेगा और गुणवत्ता बढ़ने से फलों का निर्यात भी बढ़ेगा।"
यह सेंसर चूंकि फलों का चुनाव उनकी परिपक्वता के अनुसार करता है इसलिए इसे रोबोटिक आर्म से जोड़ कर भारी मात्रा में फलों को उनकी परिपक्वता और गुणवत्ता के आधार पर चुनना आसान होगा। फल की फसल काटने या फिर परिवहन का काम, इस सेंसर से आसान हो जाएगा। यह सिस्टम सस्ता भी है इसलिए खास कर महंगे फलों को दूर-दूर तक भेजने में बहुत उपयोगी होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


