HSSC Recruitment 2019 Apply Online 49 Junior Engineer Post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में निकली रिक्त पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 फ़रवरी 2019 4:36 PM (IST)
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में निकली रिक्त पदों पर भर्तियां, करें आवेदन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने जूनियर इंजीनियर के रिक्त पडे 49 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर योग्य उम्मीदवार 03 मार्च 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण... पद का नाम व पदों की संख्या।
पद का नाम : जूनियर इंजीनियर।
पदों की संख्या : 49 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवार को एआईसीटीई या स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है।

आयु सीमा :
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से और अधिकतम 42 वर्ष होना आवश्यक है। सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://drive.google.com/file/d/1RQI1qq2eO4BUvTL2_J9BF-hZThfT5KCQ/view

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement