Haryana Public Service Commission declared the result of civil service examination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने घोषित किया सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम

khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2024 5:21 PM (IST)
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने घोषित किया सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 14 जून 2024 को हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। एचपीएससी ने एचसीएस मुख्य लिखित परीक्षा 30 और 31 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 121 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। कुल 87092 युवाओं ने आवेदन किया था। 11 फरवरी 2024 को इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम 15 मार्च को जारी किया गया था और कुल 1706 उम्मीदवार पास हुए थे। इसके बाद 30 व 31 मार्च को मुख्य परीक्षा ली गई थी। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 27 मई को एचसीएस मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया था। कुल 121 पदों के लिए 275 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार 10 जून से 14 जून तक लिए गए थे । अब आयोग ने इसका परिणाम जारी किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement