Advertisement
डीयू : पहले पीएचडी की फीस बढ़ाई, फिर की कटौती

डीटीएफ की सचिव प्रोफेसर आभा देव हबीब ने कहा कि यह संशोधन संतोषजनक नहीं है। हम मांग करते हैं कि विश्वविद्यालय तुरंत फैसले की समीक्षा करे। पीएचडी की फीस में बढ़ोतरी को कभी भी वैधानिक संस्थाओं में चर्चा के लिए नहीं रखा गया। कई पीएचडी प्रोग्राम की फीस दोगुनी कर दी गई है। यह भी हमें अस्वीकार्य है। न केवल विभागों और संकायों में एक कार्यक्रम की फीस संरचनाओं में समानता होनी चाहिए बल्कि यह विश्वविद्यालय की सार्वजनिक वित्त पोषित प्रकृति को भी प्रतिबिंबित करना चाहिए।
अनुदान को एचईएफए ऋणों में बदलने की नीति में बदलाव के परिणामस्वरूप फीस मुद्रास्फीति और स्व-वित्तपोषण पाठ्यक्रम में वृद्धि हुई है। शिक्षकों का कहना है कि इस फीस वृद्धि का छात्रों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के इस अनुचित कृत्य ने छात्रों पर भारी वित्तीय बोझ और परिणामस्वरूप मानसिक तनाव डाला है। यह छात्रों के एक बड़े वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच से वंचित कर देगा और विविध पृष्ठभूमि से छात्रों के प्रवेश को हतोत्साहित करेगा।
उन्होंने कहा कि छात्र, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी अभिभावकों के साथ मिलकर फीस वृद्धि को वापस लेने के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


