CRPF will recruit 9175 constable posts, apply from April 20-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीआरपीएफ में कांस्टेबल के 9175 पदों पर होगी भर्ती, 20 अप्रैल से भरें आवेदन

khaskhabar.com: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 12:23 PM (IST)
सीआरपीएफ में कांस्टेबल के 9175 पदों पर होगी भर्ती, 20 अप्रैल से भरें आवेदन
करियर डेस्क। नईदिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की ओर से कांस्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन/ पायनियर- मेल/ फीमेल) के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल को शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
पात्रता एवं मापदंडः
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से मैट्रिकुलेशन (10th) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पद के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में अनुभव/ ITI सर्टिफिकेट/ हैवी ट्रांसपोर्ट वेहिकल ड्राइविंग लाइसेंस आदि होना चाहिए। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की आयु कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 वर्ष और अन्य सभी पदों के लिए 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। पद के अनुसार विस्तृत डिटेल चेक करने के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीसः
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल rect.crpf.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया एवं वेतनः
इस भर्ती में चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)/ स्किल टेस्ट/ PET, PST/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME) आदि से गुजरना होगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 3 के अनुसार 21,700 - 69,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement