Constable Recruitment -2023: Selection process in last round, final result soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांस्टेबल भर्ती -2023 : चयन प्रक्रिया आखिरी दौर में, अंतिम परिणाम शीघ्र ही

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2024 5:06 PM (IST)
कांस्टेबल भर्ती -2023 : चयन प्रक्रिया आखिरी दौर में, अंतिम परिणाम शीघ्र ही
जयपुर। पुलिस मुख्यालय की ओर से कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत विज्ञापित 3578 पदों के लिए आयोजित की गई सभी दौर की परीक्षा विभाग द्वारा संपन्न कराई जा चुकी है। अंतिम दौर की दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही तैयार कर संपूर्ण परीक्षा का अंतिम परिणाम जल्द ही पुलिस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही इसे अभ्यर्थियों से सम्बंधित जिलों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कराया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) राजस्थान बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती-2023 के लिये 13 व 14 जून, 2024 तक आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों में कॉन्स्टेबल चालक, घुडसवार, श्वानदल एवं बैण्ड पद के अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) 23 से 25 सितम्बर 2024 तक रेंज मुख्यालय स्तर पर आयोजित करवाई गई थी।

एडीजी पाण्डेय ने बताया कि अभ्यर्थियों के अन्तिम चयन की कार्यवाही के लिये आवेदित जिला व यूनिट कार्यालय के लिए गठित चयन बोर्ड को निर्देशित किया गया है। चयन बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के अन्तिम चयन की कार्यवाही शीघ्र ही सम्पादित की जाकर चयन सूचियां नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर विभाग की वैबसाईट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जायेगी।
अभ्यर्थी अपने अन्तिम परिणाम के लिए आवेदित जिला व यूनिट कार्यालय से समन्वय स्थापित कर सकते है। साथ ही पुलिस विभाग की वेबसाईट को अधिकारिक सूचना के लिए नियमित रूप से चैक करते रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement