Advertisement
BPSC भर्ती 2026 : स्कूल टीचर के 32,388 पदों पर बंपर वैकेंसी, 1 सितंबर से करें आवेदन

इन पदों के लिए 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदनः
आयोग ने पोस्ट में लिखा, "विज्ञापन संख्या-14/2026 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।"
आवेदन से पहले करना होगा रजिस्ट्रेशनः
स्कूल टीचर के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विद्यालय अध्यापक बनने की इच्छा रखते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर चैक करेंः
वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर तय है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा। आवेदकों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
इन स्टेप्स से भरें घर बैठे फार्मः
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में जमा किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए निकालकर रख लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


