Bharat Petroleum Recruitment 2018, Annual Package Up to Rs 55.49 Lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत पेट्रोलियम में निकली भर्ती, सालाना पैकेज 55.49 लाख रुपए तक

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जून 2026 1:33 PM (IST)
भारत पेट्रोलियम में निकली भर्ती, सालाना पैकेज 55.49 लाख रुपए तक
करियर डेस्क। नईदिल्ली भारत पेट्रोलियम में भर्ती निकली है, इसके लिए बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 31 मई 2026 को मिड-सीनियर लेवल भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड, कंपनी सेक्रेटरी, वित्त, पेट्रोकेमिकल्स और वेसाइड एमिनिटीज जैसे विभागों में अनुभवी उम्मीदवारों के लिए कई पद निकाले गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 31 मई से 20 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक BPCL के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कई विभागों में पद निकाले गए हैं। BPRL में कुल 5 पद, Company Secretary में 4 पद, Petrochemicals में 2 पद और WSA (Wayside Amenities) में 5 पद शामिल हैं। Finance विभाग में रिक्तियां आवश्यकता अनुसार भरी जाएंगी।
ये कर सकते हैं आवेदनः
BPCL की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है। BPRL पदों के लिए उम्मीदवार के पास BE/B.Tech या Geology/Geophysics में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री (कम से कम 60% अंक) होना जरूरी है। Company Secretary के लिए ICSI योग्यता आवश्यक है, जबकि Finance पदों के लिए CA/ICWA अनिवार्य है। Petrochemicals और WSA पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। अधिकतर पदों के लिए अधिकतम आयु 34 से 50 वर्ष तक रखी गई है। कुछ वरिष्ठ पदों पर आयु सीमा छूट के साथ 55 वर्ष तक भी हो सकती है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्कः
यूआर, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1180 शुल्क देना होगा, जिसमें 1000 + 18% जीएसटी (₹180) और यदि कोई हो तो पेमेंट गेटवे शुल्क शामिल है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement