Announced: CBSE 10th, 12th board exams 2019 date sheet released, check it here-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CBSE की 10वीं और 12 वीं परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा, देखें डेटशीट

khaskhabar.com: सोमवार, 24 दिसम्बर 2018 09:56 AM (IST)
CBSE की 10वीं और 12 वीं परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा, देखें डेटशीट
नई दिल्ली। The Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की आगामी परीक्षाओं की तारीखों को ऐलान कर दिया है। 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच होगी और 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च के बीच होंगी। CBSE द्वारा जारी डेटशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध है। परीक्षा देने वाले छात्र इस वेबसाइट पर जाकर खुद देख सकते हैं। सीबीएसई ने परीक्षा से 7 सप्ताह पहले की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ बोर्ड ने साफ कहा है डेटशीट का पैटर्न इस तरह डिजाइन किया गया है कि परीक्षा की तारीख किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख से नहीं टकराएंगी। दरअसल पिछले साल कक्षा 12वीं का फिजिक्स के पेपर की तारीख को री-शेड्यूल किया गया क्योंकि इस परीक्षा की तारीख जेईई मेन परीक्षा की तारीख से टकरा गई थी। 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें
12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement