AAI recruitment 2018: Apply for 542 Junior Executive posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एएआई में निकली रिक्त पदों पर भर्तियां

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 6:22 PM (IST)
एएआई में निकली रिक्त पदों पर भर्तियां
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने गेट 2018 के अंक के आधार पर जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त पडे 542 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। पद का नाम व पदों की संख्या। 1. जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल) : 100 कुल पद।
2. जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) : 100 कुल पद।
3. जूनियर एक्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रोनिक्स) : 330 कुल पद।
4. जूनियर एक्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) : 12 कुल पद।
पदों की संख्या : 542 कुल पद।
शैक्षणिक योग्यता : जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल): उम्मीदवार को एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्वोच्च संस्थान जैसे आईआईटी जैसे संस्थानों से इंजीनियरिंग/टेक्नोलोजी में सिविल में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही अन्य पदों से सम्बंधित शैक्षणिक योग्यता की अन्य जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना को देखें।
आयु सीमा : अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 27 वर्ष, ओबीसी अभ्यर्थी 30 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 32 साल होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://www.aai.aero/sites/default/files/examdashboard_advertisement/GATE%20ADVT%202018.pdf

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement