4-year undergraduate FYUP program launched at IGNOU : Dr. Dharmapal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इग्नू में 4 वर्षीय स्नातक एफवाईयूपी कार्यक्रम हुआ लागू : डॉ धर्मपाल

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जनवरी 2024 3:26 PM (IST)
इग्नू में 4 वर्षीय स्नातक एफवाईयूपी कार्यक्रम हुआ लागू : डॉ धर्मपाल
करनाल। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) को लांच कर दिया गया है। पहले फेज में नए वर्ष में 19 प्रोग्राम को लांच किया गया है। यूनिवर्सिटी के एकेडेमिक कौंसिल से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इग्नू मुख्यालय की और से प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डिवीज़न के द्वारा नए वर्ष में इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गयी है स्नातक के आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स संकायों समेत कुल 19 स्नातक कार्यक्रम में फ़िलहाल एफवाईयूपी फ्रेमवर्क को लागु करने की घोषणा घोषणा की गयी है। जनवरी 2024 सत्र में इसके तहत नामांकन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ओडीएल मोड में एकदम नए करिकुलम के साथ प्रस्तुत किए गए हैं। 19 कार्यक्रमों में से 2 कार्यक्रम बैचलर ऑफ़ आर्ट्स और बैचलर ऑफ़ साइंस में मल्टी डिसीप्लीनरी प्रावधान दिया गया है। इनके अंतर्गत एक साथ कई विषयों का चयन किया जा सकता है, बाकी बचे 17 कार्यक्रम मेजर हैं। इनके अंतर्गत मूल विषयों की पढ़ाई होगी। दाखिला लेने वाले विद्यार्थीयों को मल्टीपल एंट्री व मल्टीपल एग्जिट की सुविधा इन कार्यक्रमों में दी जा रही है।
विद्यार्थी चाहें तो 3 वर्ष के बाद डिग्री लेकर एग्जिट कर सकते है। एक वर्ष बाद सर्टिफिकेट लेकर एग्जिट कर सकते है या दो वर्ष बाद डिप्लोमा लेकर एग्जिट कर सकते है जो विद्यार्थी चार वर्षीया अपना कार्यक्रम पूरा करेंगे उनको ऑनर्स की उपाधि दी जाएगी और वह एक वर्ष में ही अपनी पीजी पूरा कर सकेंगे इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement