बर्थडे स्पेशल : ऋषि कपूर के जीवन से जुडी अनजानी बातें
khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 09:20 AM (IST)
ऋषि कपूर ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अपने भाइयों के साथ
कैम्पियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी
की। वह कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं। ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड
अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। उन्होंने उनका साथ 12 फिल्मों में अभिनय
किया है। ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक-दूसरे को पांच साल तक डेट
किया, उसके बाद वे शादी के बंधन में बंध गए। उनके दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर
और रिधिमा कपूर। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी
हीरो हैं।