khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 09:22 AM (IST)
नवाजुद्दीन इसमें एक छोटे गुंडे की भूमिका निभा रहे हैं, जो गलियों में
क्रिकेट के चैम्पियन हैं और अचानक गलती से गोल्फ में आ जाते हैं और एक
गोल्फ खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करते हैं। इस फिल्म में
नवाजुद्दीन को एक गरीब इंसान के किरदार में दिखाया गया है, जो अचानक खेल
जगत का हीरो बन जाता है और सबसे अमीर माने जाने वाले खेल गोल्फ में कदम
रखता है।