khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 1:08 PM (IST)
रितेश देशमुख एक ऐसे अभिनेता जो हर किरदार में खुद को फिट कर लेते हैं। फिर चाहे कॉमेडी हो या विलेन गिरी या फिर मुम्बई का टपोरी वाला गुंडा। हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म बैंजो का ट्रेलर रिलीज हुआ। पहली बार रितेश पर्दे पर काफी हटके रोल करने जा रहें हैं। अभी तक दर्शकों ने रितेश को पर्दे पर काफी अच्छी कॉमेडी करते देखा। इतना ही फिल्म एक विलेन में रितेश की विलेन की भूमिका को काफी सराहा गया। लेकिन फिल्म बैंजो में वह पहली बार एक टिपिकल बॉलीवुड एक्शन हीरो की भूमिका में नजर आयेंगें। फिल्म और गुंडो के छक्के भी छुड़ायेंगे। फिल्म में रितेश के अपोजिट नरगिस फाखरी रोमांस करती हुई दिखेगी। तो आइये नजर डालते हैं रितेश की कुछ अच्छी फिल्मों पर नजर .....