khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 7:29 PM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने साल 2011 में रिलीज फिल्म
‘टाइरन्नोसॉर’में ब्रिटिश फिल्म अभिनेत्री ओलीविया कोलमैन के काम को
अभूतपूर्व और बढिय़ा बताते हुए उनकी तारीफ की है।
सोमवार को राधिका
ने ट्वीट किया, ‘‘आखिरकर ‘टाइरन्नोसॉर’ को देख लिया। मेरी पसंदीदा फिल्मों
में से एक। ओलीविया कोलमैन तो अद्भुत हैं। पैडी कॉनसिडाइन ने भी प्रेरित
किया। ’’ पैडी कॉनसिडाइन द्वारा लिखित और निर्देशित ‘टाइरन्नोसॉर’ में पीटर
मुलन, एडी मार्सन, पॉल पॉपलेवैल और सैली कारमेन ने भी काम किया है।