khaskhabar.com: रविवार, 31 जुलाई 2016 1:04 PM (IST)
आज प्रियंका चोपड़ा को किसी खास परिचय की जरूरत नहीं है। वह बॉलीवुड समेत हॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुकी है। बिना किसी गॉड-फादर के प्रियंका ने बॉलीवुड में काफी उम्दा फ़िल्में की वह भी बेहतरीन अभिनय के साथ। प्रियंका सिर्फ अभिनय ही सिंगिंग का भी हुनर रखती हैं और उन्होंने सिंगिंग के दम पर पश्चिमी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। जिसके बाद उन्हें मौका मिला अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको में।क्वांटिको में प्रियंका लीड रोल में नजर आ रही है इस शो को दर्शकों ने खूब पसन्द किया। खबर है कि जल्द ही क्वांटिको का सीजन 2 भी लांच होने वाला है। साथ ही प्रियंका के फैन्स को फॉलीवुड फिल्म बेवॉच में देखेगें। खास बात यह है कि प्रियंक अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म में नकारात्म्क भूमिका में नजर आएंगीं। भले ही प्रियंका आज हॉलीवुड की स्टार हो लेकिन वह कभी भी विदेश में अपनी देसीपन को नहीं भूली। आइये नजर डालतें हैं कुछ ऐसे ही तस्वीरों पर जो बताती हैं कि वाकई प्रियंका देसी गर्ल है...