Zeenat Aman say Priyanka will be ideal for my biopic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस अभिनेत्री को अपनी बायोपिक में देखना चाहती हैं जीनत अमान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 3:35 PM (IST)
इस अभिनेत्री को अपनी बायोपिक में देखना चाहती हैं जीनत अमान
देव आनंद के साथ ‘हरे राम हरे कृष्ण’ में अपने बोल्ड किरदार के लिए याद की जाने वाली दिग्गज अदाकारा जीनत अमान का कहना है कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो इसके लिए प्रियंका चोपड़ा उपयुक्त होंगी। जीनत ने अपनी पहली वेब श्रृंखला ‘लव लाइफ एंड स्क्रू अप्स’ के प्रीमियर पर गुरुवार को कहा, ‘मैं चाहती हूं कि प्रियंका चोपड़ा मेरी बायोपिक करें। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छी और प्यारी है। प्रियंका मेरी भूमिका निभाने के लिए उपयुक्त होंगी।’ जीनत ने खुलासा किया कि एक प्रसिद्ध फिल्मकार ने उन पर बायोपिक बनाने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ‘एक निर्माता ने मुझे बायोपिक के लिए संपर्क किया था, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं इसके लिए तैयार हूं या नहीं।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement