Zeenat Aman is enjoying holidays in Goa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोवा में छुटियों का आनंद ले रही हैं जीनत अमान,देखे तस्वीरें

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अगस्त 2024 10:39 AM (IST)
गोवा में छुटियों का आनंद ले रही हैं जीनत अमान,देखे तस्वीरें
मुंबई । वर‍िष्‍ठ अभिनेत्री जीनत अमान इन दिनों गोवा में हैं। उन्‍होंंने सोशल मीडया पर अपनी व्यस्त सुबह की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी जरूरी चीजों की झलक देखी जा सकती है। ब्यूटी पेजेंट की विजेता जीनत सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं और इंस्टाग्राम पर हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उन्‍होंने इस प्‍लेटफॉर्म पर गोवा में अपनी सैर की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
पहली तस्वीर में 'हरे रामा हरे कृष्णा' की अभिनेत्री को ऑफ व्हाइट आउटफिट में सोफे पर आराम करते देखा जा सकता है। उन्होंने सनग्लास और ब्राउन शूज के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
दूसरी तस्वीर में लुईस ग्लुक का एक कोट है, इसमें लिखा है, "जो कुछ भी गुमनामी से लौटता है, वह अपनी आवाज खोजने के लिए लौटता है"।
इसमें जॉर्डन हार्पर के उपन्यास 'एवरीबडी नोज' की एक तस्वीर भी शेयर की है।
इसमें हम जीनत का ब्यूटी से जुड़ा सामान भी देख सकते हैं, उसमें मेकअप ब्रश, लिपस्टिक, ब्रॉन्जर, हाइलाइटर, ब्लश और फेस क्रीम को देखा जा सकता है।
आखिरी तस्वीर में जीनत लाल रंग की फूलों वाली ड्रेस पहनकर कहीं जाती हुईं दिखाई दे रही हैं।
इस पोस्‍ट को उन्‍होंने एक शीर्षक भी दिया है, जिसमें वह गोवा में एक व्यस्त सुबह के छह स्नैपशॉट के बारे में बता रही हैं। इसमें उन्‍होंने अपने फैंस से कहा कि मुझे बताएं कि इसमें से कौन सी तस्‍वीर सबसे ज्‍यादा अच्‍छी है।
एक प्रशंसक ने लिखा, "क्लास अलग, कोई दूसरी जीनत अमान कभी नहीं हो सकती।''
उनके काम के बारे में बात करें तो उन्हें पिछली बार 2019 में आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'पानीपत' में एक कैमियो की भूमिका में देखा गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement