Advertisement
नहीं रहे कालजयी वारिस बनाने वाले लेखक निर्देशक रवीन्द्र पीपट

इस फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे। रवींद्र ने शशि कपूर-मंदाकिनी की ‘हम तो चले परदेस’, भाग्यश्री की ‘कैद में है बुलबुल’, ‘काश आप हमारे होते’ फिल्म का भी निर्देशन किया। रवींद्र ने पंजाबी फिल्म ‘अपनी बोली अपना देस’, ‘पंजाबी प्रेम नाटक’, ‘पता नहीं रब्ब कहदेयां रंगन च राजी’ और साल 2013 में आई ‘पंजाब बोल्डा’ को भी डायरेक्ट किया था। राज बब्बर की बेटी जूही की पहली फिल्म के डायरेक्टर भी थे रवींद्र पीपट
रवींद्र पीपट के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। उनके निधन की खबर पर इंडस्ट्री के लोग शोक जता रहे हैं। 71 वर्षीय एक्टर राज बब्बर ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से लिखा, “मेरे मित्र रवींद्र पीपट एक प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता थे, जिनकी संवेदनशील पटकथा और आकर्षक छवियां फिल्मों को सौंदर्यपूर्ण और आनंददायक बनाती थीं। FTII में और प्रतिष्ठित आरके बैनर से प्रशिक्षित रवींद्र की कक्षा ने मुझे हमेशा मंत्रमुग्ध कर दिया।
‘चन्न परदेसी’ और ‘लॉन्ग दा लिश्कारा’ से शुरुआत करते हुए, जिसके लिए उन्होंने पटकथा लिखी – बेहद सफल ‘वारिस’ तक – जिसके लिए पटकथा और निर्देशन किया, हमने कई परियोजनाओं के लिए एक साथ काम किया। समय के साथ रवींद्र में मेरा विश्वास बढ़ता गया और मुझे याद है कि मैंने उन्हें बेटी जूही की पहली फिल्म ‘काश आप हमारे होते’ की जिम्मेदारी सौंपी थी – जिसे उन्होंने बहुत शानदार ढंग से निभाया था।
वह आज हमें छोड़कर अपने स्वर्गीय निवास के लिए चले गए। उनके जाने से न केवल मैंने एक पुराना और प्रिय मित्र खो दिया है, बल्कि भारतीय सिनेमा ने भी एक उत्कृष्ट फिल्म निर्माता खो दिया है। अच्छे से यात्रा करो मेरे दोस्त – तुम हमेशा याद आओगे।”
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


