Will speak up if I face sexual harassment says Gauhar Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यौन शोषण और कास्टिंग काउच पर खुलकर बोली ये अभिनेत्री 

khaskhabar.com: सोमवार, 20 नवम्बर 2017 11:17 AM (IST)
यौन शोषण और कास्टिंग काउच पर खुलकर बोली ये अभिनेत्री 
नई दिल्ली। बिना किसी डर के अपने मन की बात कहने के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री गौहर खान का कहना है कि अगर उन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ता है, तो वह इस पर खुलकर बोलेंगी। जब से हॉलीवुड निर्माता हार्वे वाइंस्टीन यौन उत्पीडऩ के मामले में घिरे हैं, तब से कई कलाकारों ने अपने भयावह अनुभवों को साझा किया है, जबकि कुछ भारतीय कलाकारों द्वारा बॉलीवुड में यौन शोषण और कास्टिंग काउच की मौजूदगी होने की बात स्वीकार करने के बावजूद किसी का नाम नहीं लिया गया है। गौहर से जब पूछा गया कि क्या काम नहीं मिलने के डर से वे किसी का नाम नहीं ले रहे तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। अगर मुझे ऐसे किसी अनुभव से गुजरना पड़ता तो मैं पहली शख्स होती जो कहती कि हां, मैंने ऐसे किसी अनुभव का सामना किया है। मैं इस बारे में बोलने जा रही हूं, लेकिन मैं उन महिलाओं के लिए नहीं बोल सकती, जिन्होंने इसका सामना किया है या नहीं किया है, इसलिए मैं नहीं जानती कि इस बारे में स्थिति कैसी है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement