Advertisement
हाउसफुल 4 एक्सप्रेस के सफर में इस वजह से बेटी को लेकर परेशान थे अक्षय

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे इस बात की थोड़ी सी फिक्र थी कि 17 घंटे के इस लंबे सफर में इस छोटी सी बच्ची का मनोरंजन कैसे होगा, लेकिन उसने अच्छे से मैनेज किया, उसने टेंट बनाया, गद्देदार सीट पर कूदी। यूं कहूं कि उसका यह वक्त काफी मजेदार रहा।"
इस पोस्ट के साथ अक्षय ने एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें नितारा को ट्रेन में दी गई चादरों से टेंट बनाते हुए देखा जा सकता है।
एक और वीडियो में अक्षय, फिल्म में उनके सह-कलाकार रितेश देशमुख और चंकी पांडे को चाय विक्रेताओं की तरह एक्टिंग करने को कह रहे हैं। ट्रेन में सफर के दौरान फिल्म के कलाकारों ने मीडिया के लोगों के साथ मिलकर फिल्म के गाने 'बाला' पर परफॉर्म भी किया।
'प्रोमोशन ऑन व्हील्स' के नाम से यह भारतीय रेल की एक नई पहल है, जिसके तहत फिल्म से जुड़े कलाकारों ने फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई से दिल्ली तक की रेल यात्रा की।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


