Advertisement
जब तीन दिनों तक पहाड़ पर बैठे रह गए थे शेखर कपूर, सुनाया 'गुरु की खोज' का किस्सा

उन्होंने आगे लिखा, "खामोशी टूटी और एक रहस्यमयी आवाज आई, 'तुम यहां हो? सच में?' फिर गुरु ने समझाया कि कोई अतीत नहीं, कोई भविष्य नहीं, कोई वर्तमान भी नहीं, सिर्फ शुद्ध, कालातीत अस्तित्व है। हम अपनी जिंदगी की कहानी खुद गढ़ते हैं ताकि समय का अहसास कर सकें। जब यह भ्रम टूटेगा, तभी हमें अपनी सच्ची मौजूदगी का पता चलेगा।
अंत में शेखर ने विनम्रता के साथ अपने गुरु से कहा, “गुरुजी, एक बार अपना चेहरा तो दिखाइए।” जवाब मिला, “क्या अपनी कहानी में और समय जोड़ना चाहते हो?” फिर जब गुरु मुड़े, तो मुझे मेरा ही चेहरा दिखा।
इससे पहले किए एक अन्य पोस्ट में शेखर कपूर सवाल करते नजर आए। उन्होंने दादी-नानी के समय से चली आ रही दही चीनी की पुरानी परंपरा का जिक्र करते हुए सवाल किया कि आखिर ह्यूमन इंटेलिजेंस कहां है?
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


