When naughty girl Rekha taught Ranjeet Tamil language-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

.जब रेखा ने रंजीत को तमिल भाषा सिखाई

khaskhabar.com: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 6:08 PM (IST)
.जब रेखा ने रंजीत को तमिल भाषा सिखाई
मुम्बई। दिग्गज अभिनेता रंजीत ने शनिवार को उन दिनों को याद किया जब फिल्म परमात्मा की शूटिंग के दौरान रेखा ने उन्हें तमिल भाषा सिखाई थी। इस फिल्म में रंजीत और रेखा के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं। रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि किस तरह रेखा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें तमिल बोलना सिखाया था। रंजीत ने लिखा है, "वो नीली आंखों वाली रेखा ने बड़े मजाकिया अंदाज में मुझे तमिल सिखाने का प्रयास किया था। मैं नहीं जानता था कि रेखा मुझे सिर्फ खराब शब्द सिखा रही थी।"
अपने इस कमेंट के साथ रंजीत ने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें उनके अलावा रेखा और शत्रुघ्न बी दिखाई दे रहे हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement