Advertisement
'वॉर-2' स्टार ऋतिक रोशन ने थलाइवा रजनीकांत के साथ शेयर की अपनी बचपन की यादें

ऋतिक रोशन ने रजनीकांत के साथ फिल्म 'भगवान दादा' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसी को याद करते हुए उन्होंने थलाइवा को अपना पहला गुरु बताया है। ऋतिक ने फिल्मी पर्दे पर उनको बेहतरीन सफर को सलाम किया।
रजनीकांत को बधाई देने का 'वॉर-2' स्टार का ये अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के कमेंट में लिखा कि वो कितने अच्छे हैं जो दूसरे स्टार्स से जलते नहीं बल्कि उनसे प्रेरणा लेते हैं।
'वॉर-2' के प्रमोशन के साथ ही ऋतिक ने रजनीकांत को उनकी नई फिल्म के लिए भी शुभकामनाएं दीं। उनकी फिल्म 'कुली' भी 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। ऋतिक ने भारतीय सिनेमा की ताकत और उसमें रजनीकांत के योगदान का जश्न मनाया।
'वॉर-2' में ऋतिक रोशन फिर से फिल्म 'वॉर' के अपने पुराने किरदार मेजर कबीर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। 'वॉर' 2019 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
'वॉर-2' वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। ये 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले इसे बनाया गया है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


